जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 97 आवेदकों की समस्याएं

Neemuch headlines May 19, 2026, 5:34 pm Technology

मंदसौर । जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 97 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। दलोदा चौपाटी निवासी मलका बी ने विद्युत कनेक्‍शन की एनओसी दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर जनपद सीईओ मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बरखेड़ा लोया निवासी बाबुलाल ने बरसात का पानी की निकासी के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार गरोठ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। माल्‍या खेरखेड़ा निवासी किशनलाल ने आम रास्‍ते का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया।

जिस पर तहसीलदार मंदसौर को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पी.एम किसान योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, रास्‍ता खुलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, पीएम किसान योजना का लाभ दिलवाने, नक्‍शा सुधार करवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

Related Post