राहगीर अभियान के तहत ग्राम बोलिया में रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

Neemuch headlines May 18, 2026, 7:05 pm Technology

मंदसौर । गरोठ एसडीएम राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में संचालित राहगीर अभियान के अंतर्गत ग्राम बोलिया में शासकीय रास्ते का निरीक्षण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार जनेन्द्र निगम उपस्थित रहे। जनसहयोग से तैयार किया जा रहा 2 किमी लंबा एवं 35 फीट चौड़ा रास्ता अभियान के तहत ग्राम के 20 किसानों द्वारा जनसहयोग से 2.50 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई। किसानों के सहयोग से रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर लगभग 2 किलोमीटर लंबा एवं 35 फीट चौड़ा मार्ग तैयार कराया गया है। मार्ग को बारहमासी आवागमन योग्य बनाने हेतु उस पर मुरम डाली जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Related Post