Latest News

नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन

Neemuch headlines May 15, 2026, 7:12 pm Technology

नीमच । कृषि उपज मण्‍डी समिति नीमच के सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने बताया, कि 15 मई 2026 को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर नीमच मंडी से संबंधित एक खबर वायरल हो रही है, मण्‍डी सचिव ने बताया, कि मानसून का मौसम प्रारंभ होने के पूर्व औषधि कृषि उपजों के विक्रय स्थल पर व्यापारियों के रखे उपजों से भरे बोरे, खाली बारदान को हटाने का कार्य किया जा रहा था। उसी समय कृषक की अनुपस्थिति में त्रुटिवश जेसीबी चालक द्वारा किसान श्री दिनेश पिता ओंकारलाल एवं श्री सुगना पिता भूराजी की उपज को शेड से नीचे रख दिया गया था। मण्‍डी सचिव उमेश बसेडिया ने बताया, कि मंडी समिति, नीमच के संज्ञान में उक्त तथ्य आने पर प्रातः मंडी सचिव एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा संबंधित किसानों की उपज को शेड पर व्यवस्थित रखवाकर नीलाम करवाया गया। संबंधित ठेकेदार से प्रति किसान को पाचं हजार रूपयेक्षतिपूर्ति प्रदान की गई तथा किसान सुगना पिता भूराजी की आंशिक उपज के नुकसान की गणना अनुसार 7 हजार 824 रूपयेप्रदान की गई हैं। मंडी समिति द्वारा की गई उक्त कार्यवाही से दोनों किसान संतुष्ट हैं, संबंधित किसानों को मंडी समिति के प्रति किसी भी प्रकार का आक्रोश नहीं होकर वे पूर्णतः संतुष्ट हैं। मण्‍डी सचिव ने उक्‍त वायरल समचार को तथ्‍यहीन एवं निराधार बताया है।

Related Post