Latest News

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines May 15, 2026, 6:56 pm Technology

नीमच । आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार कोआयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लाभार्थियों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। नियमित योग एवं प्राणायाम से तनाव प्रबंधन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि एवं मानसिक एकाग्रता के लाभ बताए। इस अवसर पर ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति जैसे योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कुल 21 लाभार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में डॉ.विमला पाटीदार, श्रीमती भावना बैरागी, विनीत सोनी, आनंद शर्मा एवं श्रीमति श्वेता जोशी उपस्थित थे।

Related Post