Latest News

अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय

Neemuch headlines May 15, 2026, 6:39 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अब संपत्ति की रजिस्ट्री करने वाला उप पंजीयन कार्यालय, कलेक्ट्रेट के स्थान पर तहसील कार्यालय नीमच के सुविधायुक्त 2 कक्षों में संचालित होना प्रारंभ हो गया है। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन कक्ष के बाहर पक्षकारों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे रजिस्ट्री कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उप पंजीयक नीमच माधव खेर ने बताया कि कलेक्ट्रेट से नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय भवन में पंजीयन कार्यालय के स्थानांतरित होने के बाद, पहले दिन 15 मई को 25 संपत्तियों की रजिस्ट्री की गई है।

पक्षकारों ने नवींन कक्षों में पंजीयन कार्यालय संचालित होने पर इस इस भवन को सुविधाजनक बताया है।

Related Post