Latest News

एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन, भण्‍डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश

Neemuch headlines May 15, 2026, 6:37 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में विस्फोटक भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी, एसडीओपी जावद अमित राठौर, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवानाने सिंगोली तहसील के ग्राम फुसरिया, जराड़, सोलंकी खेड़ा, अथवा, खोलपुराबड़ी आदि स्थानों पर स्थित सभी मैगजीनों के भण्‍डारण स्‍थलों/ गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विस्फोटक भंडारण, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं परिसर की सुरक्षा का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। संबंधित लाइसेंसियों को विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विस्फोटक भंडारणों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी ने दी है।

Related Post