Latest News

नीमच जिले की 1,55,737 लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित हुई 36वीं किश्त, ₹22.80 करोड़ की राशि जारी

Neemuch headlines May 13, 2026, 6:59 pm Technology

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर से किया राशि अंतरण जिले में ग्राम/वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत नीमच जिले की 1,55,737 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में आज 36वीं किश्त की राशि ₹22 करोड़ 80 लाख अंतरित की गई।जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंमिता पंड्या ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई हैं। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नीमच जिले में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा देखा गया।

योजना प्रारंभ होने से यह 36वीं किश्त है, जो लाड़ली बहनों के खातों में जमा हुई है।

Related Post