मंदसौर । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिलेभर में सतत आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सीतामऊ ब्लॉक के ग्राम रणायरा एवं रहीमगढ़ में निक्षय वाहन के माध्यम से आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीबी एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता भी प्रदान की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।