नीमच । शासकीय आयुर्वेद औषधालय पिपल्या जागीर (आयुष) द्वारा शनिवार को ग्राम उचेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दी गई सेवाएं:शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी की निःशुल्क जांच भी की गई। जागरूकता एवं परामर्श:इसके अतिरिक्त मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति, नशामुक्ति एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के बारे में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। लाभान्वित मरीज: शिविर में कुल 38 मरीजोंने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। उपस्थित गणमान्य: इस अवसर पर पंचायत सचिव, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, कम्पाउन्डर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सहायिका एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।