Latest News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में बी.एस.एन.एल. के बकाया बिलों पर 10% से 50% तक की विशेष छूट

Neemuch headlines May 7, 2026, 4:30 pm Technology

नीमच । ,मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा 09 मई 2026 (शनिवार) को सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

बी.एस.एन.एल. की विशेष पहल: इसी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 133 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किया है। छूट का प्रावधान: भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। दूरभाष/मोबाइल/एफ.टी.टी.एच. के लंबित राशि के प्रकरणों में संबंधित उपभोक्ता से बी.एस.एन.एल. आपसी समझौते में 10% से 50% तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील करता है। कैसे लें लाभ: 1. लोक अदालत में: 9 मई2026 को नीमच, जावद एवं मनासा के न्यायालयों में संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जा सकेगा। लोक अदालत से पूर्व: उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 9 मई 2026 के पूर्व संपर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं। बी.एस.एन.एल. प्रबंधन ने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का सम्मानजनक समाधान कराएं तथा भविष्य में निर्बाध सेवा का लाभ लें।

यह जानकारी बी.एस.एन.एल मंदसौर के अधिकारी भारत चंदेल द्वारा दी गई है।

Related Post