Latest News

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मध्य रात्रि में टामोटी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, रसोई घर का लिया जायजा

Neemuch headlines May 6, 2026, 4:12 pm Technology

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर चंद्रा ने अधिकारियों के साथ टामोटी में ही मंगलवार को रात्रि विश्राम किया। मध्य रात्रि निरीक्षण:-मंगलवार की मध्य रात्रि में कलेक्टर चंद्रा ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को देखा।

सोई का अवलोकन:-

कलेक्टर ने छात्रावास की रसोई घर का भी अवलोकन किया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व स्टॉक रजिस्टर की जांच की और विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग राकेश राठौर को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरान कलेक्टर चंद्रा ने छात्रावास में बच्चो की दिनचर्या , आवश्यकताएँ, पढ़ाई और खेल कूद, परिवार के साथ मिलना , बच्चो की सुरक्षा की चर्चा कर जानकारी ली।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रावास में पेयजल, बिजली, शौचालय व अध्ययन सामग्री की व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए।

उपस्थित अधिकारी:-

इस मौके पर जिला पंचायत CEO अमन वैष्णव व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post