Latest News

मंदसौर-नीमच डाक संभाग में 9 मई को आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे आधार केंद्र

Neemuch headlines May 5, 2026, 4:46 pm Technology

नीमच । 7 व 8 मई को होगा टोकन वितरण मंदसौर/नीमच डाक संभाग द्वारा आमजनो को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की तिथि व समय: यह विशेष अभियान 09 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान के दिन सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। भीड़ नियंत्रण हेतु 07 एवं 08 मई को टोकन वितरण किया जाएगा। मिलने वाली सुविधाएं:इस अभियान के तहत नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी: नवीन आधार पंजीयन , आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने की सुविधा। किन डाकघरों में चलेगा अभियान: मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उपडाकघरों एवं नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। डाक विभाग की अपील: डाक विभाग मंदसौर-नीमच के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। टोकन के अनुसार ही सेवाएं दी जाएंगी।

Related Post