मंदसौर । श्रम अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत 27 हजार 167 श्रमिक परिवारों को राशि 600 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया है। मंदसौर जिले के कुल 564 श्रमिक परिवारों को राशि 12 करोड़ 38 लाख रूपये का वितरण किया गया है। जिला स्तर पर कार्यक्रम NIC कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी/ कर्मचारी एवं सम्बल योजना के हितग्राहीयों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन सुना और देखा।