नीमच। सेवार्थ कार्य में अग्रणी रोटरी क्लब नीमच ने ग्राम ढोलपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बेग वितरित किए। उक्त जानकारी देते हुए क्लब सचिव सुनील डबकरा ने बताया कि, ग्राम ढोलपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्र -छात्राओं को पचास स्कूल बेग उनके पूज्य पिताजी सेवा निवृत्त न्यायधीश स्व. श्री रामगोपाल जी डबकरा की स्मृति में किये।
उक्त कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल सिद्धूलाल पुरोहित, शाला समिति अध्यक्ष परसराम अहीर, ग्राम सरपंच भोपाल सिंह अहीर सहित क्लब के आगामी अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया, रोटेरियन एडवोकेट विजय जोशी, मोहनलाल दुआ सहित शिक्षकगण व पालक उपस्थित थे।