खेतों में सोलर पंप से चमका किसानों का भविष्य,

Neemuch headlines April 29, 2026, 3:07 pm Technology

नीमच । 1525 किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत नीमच जिले में किसानों के खेतों पर सोलर पंप स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने हेतु अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

स्थल निरीक्षण: अक्षय ऊर्जा विभाग के नीमच जिले के प्रभारी अधिकारी श्री संतोष कुमार ने बताया किसान गोविन्द पाटीदार भड़भड़िया,राजेन्द्र पाटीदार कैलाश चंद्र पाटीदार भड़भड़िया, लक्ष्मी नारायण राम सुख पाटीदार भड़भड़िया, भगतराम बाबूलाल मोड़ी तहसील जावद, मनोहर लाल शर्मा ग पिपलोंन, मदन लाल मथुरालाल पाटीदार पिपलोन, शिवा बाई नानुगीर गोस्वामी पीपलोन, कमला बाई शालिग्राम गांव रेवली देवली के खेत पर स्थापित सोलर पंपों काअधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर स्थापित सोलर पैनल संरचना एवं पंप सिस्टम सुचारू रूप से कार्यशील पाया गया है। किसान द्वारा योजना का लाभ लेकर अपने खेत में सोलर पंप के माध्यम से सिंचाई शुरू कर दी गई है। जिले में योजना की स्थिति: ''प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना'' के अंतर्गत नीमच जिले में अब तक 240 किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जा चुके हैं। कुल 1525 किसानों को कार्यादेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 1227 किसानों के खेतों में पंप स्थापना का कार्य वेंडर एजेंसियों द्वारा प्रगति पर है। शासन का सहयोग: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप योजना के तहत पात्र किसानों को सोलर पंप स्थापना हेतु 90% अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

इससे किसानों को डीजल व बिजली के खर्च से राहत मिली है तथा वे निर्बाध सिंचाई कर पा रहे हैं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि सोलर पंप पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। जिले के सभी पात्र किसान योजना का लाभ लेकर ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनें। अक्षय ऊर्जा विभाग एवं वेंडर एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं, कि शेष कार्यादेशों पर शीघ्र कार्य पूर्ण कर किसानों को लाभान्वित किया जाए।

Related Post