चौकड़ी में भव्य महायज्ञ का शुभारंभ, जलयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Neemuch headlines April 28, 2026, 2:07 pm Technology

मनासा। ग्राम चौकड़ी में श्री चारभुजानाथ भाव महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली गई जल/कलश यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जल यात्रा के दौरान चारभुजा, कंजार्डा नयापुरा, बाराजी, बरखेड़ा, चौकड़ी कालाजी महाराज एवं झरनेश्वर महादेव से श्रद्धालु बेवान झरनेश्वर पहुंचे। वहां से विधिवत पूजन के बाद कलश यात्रा चौकड़ी पहुंची, जहां महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

यह महायज्ञ बड़ौदा बालाजी के सानिध्य एवं तत्वाधान में आयोजित हो रहा है, जो 3 मई तक निरंतर चलेगा। आयोजन में भाग लेने के लिए आसपास के गांवों के मंदिरों को विशेष निमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया है। पूरे पठार क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी हर्ष और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं ग्राम चौकड़ी की जनता पूरे तन-मन से आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है, जिससे आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

Related Post