राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

Neemuch headlines April 27, 2026, 8:50 pm Technology

मनासा। नगर में आयोजित “प्रमुख जन गोष्ठी (मातृशक्ति)” कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की प्रभावी सहभागिता रही। कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति ने वातावरण को विशेष रूप से प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. माला सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने समाज के संगठन, सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज परिवर्तन के लिए “पंच परिवर्तन” अत्यंत आवश्यक है, जिसमें व्यक्ति, परिवार और समाज के स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। यह परिवर्तन केवल विचारों तक सीमित न रहकर व्यवहार में उतरना चाहिए। डॉ. ठाकुर ने अपने वक्तव्य में संघ की आगामी संगठनात्मक योजनाओं की भी चर्चा करते हुए बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग— विशेष रूप से मातृशक्ति और युवाशक्ति— की सक्रिय भागीदारी से सम्भव हो पाएगा।

Related Post