नीमच। नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक ,सांस्कृतिक संस्था कृति के वार्षिक निर्वाचन सर्वानुमति से सम्पन्न हुए | ओमप्रकाश चौधरी को सर्वानुमति से अध्यक्ष चुना गया | वे 20 साल बाद तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व सम्हालेंगे | सचिव रघुनंदन पाराशर और कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल को चुना गया | अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला उपाध्याय ,सहसचिव श्याम टांकवाल ,प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा , तथा श्रीमती आशा साम्भर को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी निर्वाचित किया गया है | कार्यकारिणी में अक्षय पुरोहित , नीरज पोरवाल, सत्येन्द्रसिंह राठौर , विनोद शर्मा लिए गये | सलाहकार मंडल में किशोर जेवरिया, प्रकाश भट्ट ,दर्शनसिंह गांधी , मंजुला धीर, जगदीश लोगड, डी मित्तल , राधेश्याम पाटीदार , श्रीमती माधुरी चौरसिया, और श्रीमती सविता चौधरी को मनोनीत किया गया | संस्था के कार्यक्रमों की रुपरेखा और सुचारू संचालन हेतु कार्यक्रम संयोजन समूह का गठन किया गया जिसमें जीवन कौशिक, सत्येन्द्र सक्सेना, नरेंद्र पोरवाल, योगेश पाटीदार, कमलेश जायसवाल , महेंद्र त्रिवेदी, भरत जाजू ,श्रीमती साधना सेवक, गणेश खंडेलवाल, मुकेश कासलीवाल ,व बाबूलाल गौड़ को सम्मिलित किया गया | संस्था के निर्वाचन का सफल संचालन चुनाव अधिकारी श्री कैलाश बाहेती ने किया | प्राम्भ में कृति संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया | सचिव कमलेश जायसवाल ने अपने सचिव प्रतिवेदन में वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी |
संस्था की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए ओमप्रकाश चौधरी, सत्येन्द्रसिंह राठोर ,श्रीमती साधना सेवक , श्रीमती मीना हरित , शरद पाटीदार , श्याम टांकवाल , किशोर जेवरिया, भरत जाजू , सत्येन्द्र सक्सेना आदि ने अपने विचार व्यक्त किये | निवर्तमान अध्यक्ष डॉ .अक्षय पुरोहित ने अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपने साथी पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया | निर्वाचन के पश्चात् नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया | नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि नए वर्ष में हम सबके सहयोग से संस्था की गतिविधियों को विस्तार और नया रूप प्रदान करेंगे | आपने संस्था की महिला सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत नवीन कार्यक्रम आयोजित करें |
संस्था की बैठक का संचालन व आभार पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्रसिंह राठोर ने किया |