Latest News

कलेक्टर द्वारा भीषण गर्मी के दृष्टिगत नीमच जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित

Neemuch headlines April 26, 2026, 8:06 pm Technology

नीमच । भीषण गर्मी के कारण तापमान में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय , सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु 27 से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी सुजान मल मांगरिया द्वारा जारी आदेशानुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य ही किया जाएगा।तदुपरांत, मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेशानुसार 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। उक्त व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी।

Related Post