राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण संपन्न नीमच के दो केंद्रों पर प्रथम पाली में 644 व दूसरी पाली में 642 परीक्षार्थी हुए शामिल

Neemuch headlines April 26, 2026, 8:03 pm Technology

नीमच । कलेक्टर के निर्देशन में थ्री-लेयर सुरक्षा व उड़न दस्तों की निगरानी में हुई परीक्षा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को नीमच जिले के दो केंद्रों पर सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

जिला नोडल अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे ने बताया, कि शासकीय पी.जी. कॉलेज, नीमच परीक्षा केंद्र पर कुल 450 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 327 तथा द्वितीय पाली में 326 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., नीमच परीक्षा केंद्र पर कुल 432 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 317 और द्वितीय पाली में 316 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी। इस प्रकार नीमच जिले के दोनों केंद्रों पर कुल 882 परीक्षार्थियों में से 1286 परीक्षार्थी दोनों पालियों में परीक्षा में सम्मिलित हुए।

आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक उड़न दस्ता भी तैनात किया गया था।

परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सतत भ्रमण कर सुचारू परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुल पंजीकृत 882 थे, अतः उपस्थिति प्रतिशत 72.90% रहा है।

Related Post