नीमच । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में 21 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक जिले की समस्त 243 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल के आयोजन हेतु कैलेंडर तैयार कर प्रत्येक जल चौपाल के लिए नोडल अधिकारी नामांकित किए गए हैं।
अभियान प्रारंभ से अभी तक 114 ग्राम पंचायतों में जल चौपाल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इनमें ग्रामीणों एवं कृषकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। जल चौपाल के उपरांत गांव की एक-एक जल संरचना को जन-भागीदारी से गहरीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मनरेगा अंतर्गत गत वर्षों के प्रगतिरत जल संचयन कार्यों, खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज एवं अमृत सरोवरों के कार्यों को पूर्ण करने का अभियान भी संचालित किया जा रहा है।