जिले की पंचायतों में जल चौपाल आयोजित जल संचय पर ग्रामीणों की सहभागिता का आव्‍हान

Neemuch headlines April 26, 2026, 7:50 pm Technology

नीमच । जल गंगा संवर्धन अभियान नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई जल चौपाल कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्रामीणों से संवाद कर चिन्हित हुए जल संरचना निर्माण स्थल, कार्य प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं के निर्माण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता लाने हेतु कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जल चौपाल आयोजित कर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों से संवाद कर गांव में जल संरचनाओं के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किए गए तथा जल संरचनाओं के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया गया है। अभियान का उद्देश्य भू-जल स्तर बढ़ाना, वर्षा जल का संचयन करना एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक कर सहभागी बनाना है।

Related Post