कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प: अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं - चंद्रा

Neemuch headlines April 25, 2026, 7:36 pm Technology

नीमच सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव की उपस्थिति में जिला पोषण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने पी.पी.टी. के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर चंद्रा ने निर्देशित किया कि जिले में आंगनवाड़ी का नियमित संचालन नॉर्म्स अनुसार करें, सैम, मैम एवं अति कम वजन के बच्चों का वास्तविक चिन्हांकन करें, एडाप्ट अन आंगनवाड़ी के तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र बने बने आंगनबाड़ी में आवश्यक शेष कार्य पूर्ण करवाएं, कोलोकेशन वाली आंगनवाड़ी का सत्यापन करें, जिले में चिन्हित हॉट स्पॉट वाले आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान दें, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार करें और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संकलित करें। शालापूर्व अनौपचारिक शिक्षा का अधिक प्रभावी आयोजन नियमित करें, पंजीयन से शेष 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दर्ज करें। जिले में प्रतिमाह की जा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की ग्रेडिंग अनुसार कमजोर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नियमित प्रशिक्षण आयोजित करें तथा कार्य नहीं करने या लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। एफ.आर.एस., आभा आई.डी., अपार आई.डी. के शेष कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करें। वजन से एक भी बच्चा शेष न रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। गर्म पके भोजन व टेक होम राशन की नियमित निगरानी करें। ‘एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ तहत समुदाय के समन्वय एवं सहयोग से सुपोषण के लिए कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति से शेष बालिकाओं को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति का वितरण करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के क्षमता संवर्धन हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करें तथा पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से भर्ती करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी. प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव, जिला परियोजना सहायक दिलीप व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी एम.एस. मांगरिया, सहायक संचालक वैभव बैरागी, इरफान अंसारी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती आभा पाटीदार, श्रीमती दीपिका नामदेव, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

Related Post