प्रगणक, फील्‍ड विजीट में अधिकाधिक स्‍वगणना फार्म भरवाए- चंद्रा

Neemuch headlines April 25, 2026, 7:18 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय पीजी कालेज नीमच में नीमच शहर के जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व सुपरवाईजरों के अंतिम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने फिल्‍ड विजिट कर इस प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों से चर्चा करते हुए कहा, कि सभी प्रगणक 26 से 30 अप्रेल तक फिल्‍ड विजिट कर अपने क्षेत्र के अधिकाधिक नागरिकों,रहवासियों को स्‍व गणना फार्म भरने के लिए प्रेरित कर, स्‍व जनगणना फार्म भरवाए। इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, चंद्रसिह धार्वे सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post