नगर परिषद डिकेन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए प्याऊ का शुभारंभ

Neemuch headlines April 25, 2026, 5:58 pm Technology

डिकेन। नगर परिषद डिकेन द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जनहित में एक सराहनीय पहल की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड पर राहगीरों और यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए नगर परिषद द्वारा नवीन प्याऊ लगाई गई है, जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार ने फीता काटकर प्याऊ का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि इस तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सेवा का पुनीत कार्य है। अभियान के तहत जल संरक्षण और जन सुविधा के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री जमनालाल पाटीदार नगर परिषद के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने नगर परिषद के इस कदम की सराहना की है, क्योंकि बस स्टैंड पर लंबे समय से एक व्यवस्थित प्याऊ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

Related Post