Latest News

20 वर्षीय विवाहिता का आरोप ससुराल वालों ने दिया जहरीला पदार्थ तबीयत बिगड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती।

Neemuch Headlines April 25, 2026, 2:39 pm Technology

नीमच। नीमच जिले के सरवानिया चौकी अंतर्गत आने वाले देपालपुरा गांव की 20 वर्षीय किरण पति दीपक बंजारा की तबीयत अचानक खराब हो गई ऐसे में ससुराल वाले मनासा चिकित्सालय ले जाकर चिकित्सालय में छोड़कर गायब हो गए।

तब महिला के परिजन मानासा चिकित्सालय पहुंचे। वहां डॉक्टर ने पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। विवाहित महिला किरण ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह जबरदस्ती उसकी सास ने उसको खाना दिया और खाना खाने के बाद उसको कुछ भी पता नहीं है।

उसकी तबीयत बिगड़ गई जब पीड़ित को होश आया तो मनासा चिकित्सालय में थी वहां से उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए उसने आरोप लगाए कि उसके ससुराल वालों ने उसको खाने में कुछ मिलाकर दिया इसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके जेवर भी रख लिए और 6 माह की बच्ची भी उन्होंने अपने पास रख ली। पीड़िता ने आरोप लगे कि पति शराबी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है पीड़िता ने न्याय की मांग की है।

Related Post