नीमच। जिले की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति की साधारण सभा व नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आज 26 अप्रैल को होंगे।
संस्था कृति के अध्यक्ष डॉ अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने बताया कि संस्था की साधारण सभा 26 अप्रैल रविवार सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित जाजू जी की बगीची में होगी।
शुरुआत में कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल आय व्यय का विवरण देंगे। सचिव कमलेश जायसवाल वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिसके अनुमोदन के उपरांत वर्तमान अध्यक्ष डॉ अक्षय राजपुरोहित धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा करेंगे।
इस प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी कैलाश बाहेती की मौजूदगी में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसमें कृति की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव होगा।