Latest News

नगर परिषद् रतनगढ़ द्वारा की गई चालानी कार्यवाही व नागरीकों को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक

निर्मल मूंदड़ा April 25, 2026, 10:39 am Technology

रतनगढ़। शासन के आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेमचंद मुसले एवं अध्यक्ष श्रीमति सुगनाबाई - कचरूलाल गुर्जर के निर्देशानुसार दिनांक 24 अप्रैल को प्लास्टिक पालीथीन का उपयोग करने वाले दूकानदारों पर कुल 1600 रूपयें की चालानी कार्यवाही की गई।

तथा नागरीको को समझाईश दी गई। नगर के व्यवसायिक क्षेत्र वार्ड क्रमांक 12 सब्जीमंडी व बसस्टेंड स्थित वाहन खड़े करने वालों पर तथा अपनी दूकानों का सामान आमरास्ते पर रखने वालों पर भी चालानी कार्यवाही हुई।

अपने घर व दूकानों से निकलने वालें कचरों को अलग-अलग करके कचरा वाहन में डालें। इधर-उधर नही फेंकें। इस प्रकार कचरा फैकते पाये जाने वालों पर नियमित अंतराल के दौरान चालानी कार्यवाही होगी। स्वच्छता में नगर की जनता से अपिल की गई कि सभी को मिलकर स्वच्छता में कार्य करना होगा।

Related Post