Latest News

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी: अधिकारियों संग बस में सवार होकर कोज्या रात्रि चौपाल के लिए हुए रवाना

Neemuch headlines April 23, 2026, 5:32 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा आज ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए जिलाधिकारियों के साथ यात्री बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट, नीमच से कोज्या के लिए रवाना हुए।

प्रारंभ में कलेक्टर चंद्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों के वाहन को कोज्या के लिए रवाना किया। कलेक्टर स्वयं भी बस में सवार होकर अधिकारियों के साथ यात्री बस से ही कोज्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव, ए.डी.एम. बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन एवं अन्य जिला अधिकारी भी यात्री बस में सवार होकर रवाना हुए।

Related Post