मंदसौर । शत दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत दाउदखेड़ी, जिला मंदसौर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर हाई रिस्क क्षेत्रों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना था। टीबी जागरूकता एवं जांच स्वास्थ्य विभाग के TBHV श्री अजय पाण्डेय ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, भूख न लगना, वजन कम होना, रात में पसीना आना और बुखार टीबी के प्रमुख संकेत हो सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर जांच और 6 माह के नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएँ शिविर में नागरिकों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल रहे: टीबी स्क्रीनिंग (एक्स-रे के माध्यम से संदिग्ध एवं पूर्व उपचाररत मरीजों की जांच), हीमोग्लोबिन (HB) परीक्षण, ब्लड प्रेशर (BP) जांच, ब्लड शुगर जांच, बीएमआई (BMI) परीक्षण।