नीमच । भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है। डॉ.अम्बेडकर का प्रकाशवान जीवन दर्शाता है, कि वे विद्वान और कर्मशील व्यक्तित्व के धनी थे। डॉ.अम्बेडकर के विचार और कार्य हमारे समाज में आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन कर सकते है।
उक्त विचार पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय डॉ.अम्बेडकर जयंती समारोह सह हितलाभ वितरण सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, वंदना खण्डेलवाल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णवभी विशेष रूप से मंचासीन थे। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि नीमच में डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है।सिंगोली में भी उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है और रतनगढ में भी डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होने कहा, कि प्रदेश सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.भीमराम अम्बेकर ने अर्थशास्त्र राजनीति, कानून दर्शन, समाजशास्त्र का अच्छा ज्ञान प्राप्त किया। म.प्र.की धरती महू से निकल कर उन्होने विदेशो में पढ़ाई की और अपना जीवन समाज की भलाई के कार्य में लगाया। डॉ.अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य मिले है। विधायक परिहार ने कहा, कि नीमच में 5 करोड़ की लागत से नवीन छात्रावास मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा स्वीकृत किया गया है।
उन्होने कहा, कि अ.जा.वर्ग के विद्यार्थियों, युवाओं के लिए सरकार ने अनेको योजनाए संचालित की है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूलमंत्र के आधार पर सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक सखलेचा, परिहार एवं अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्वरोजगार योजना, बिरसामुण्डा स्वरोजगार योजना, डॉ.भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत 8 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित कर लाभांवित किया। समारोह में सांदिपनी विद्यालय नीमच के छात्र-छात्राओं ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बाल जीवन पर आधारित नृत्य, नाटिका, प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। महाविद्यालयीन छात्रावास नीमच की छात्राओं ने भी प्रसतुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए भी दलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन अरूण सोलंकी ने किया तथा अंत में जिला संयोजक राकेश राठौर ने आभार माना। इस मौके पर रवि गोयल, रतनलाल मालावत, हेमन्त हरित एवं जनप्रतिनिध, एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण व स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।