जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारियों ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद।

Neemuch headlines April 4, 2026, 7:35 pm Technology

नीमच। जिले के विभिन्न विद्यालयों में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकडेश्वर, प्राथमिक विद्यालय पीपली खेड़ा, विभिन्न विद्यालयों में जिलाधिकारी ने उपस्थित होकर कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों से विद्यार्थी जीवन में सफलता के सूत्र व्यक्त किए। पाठ्यक्रम दिसंबर तक पूर्ण करना, चैलेंजेस लेना और सीखने की ललक के बारे में विद्यार्थियों चर्चा की।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यालय में विद्यार्थियों से तरंगों की अप्स एंड डाउन्स को इंटरैक्टिव पैनल पर समझते हुए उन्होंने जीवन के उतार एवं चढ़ाव से कैसे तालमेल बनाते हुए जीवन में खुश रहा जा सकता है विषय पर चर्चा की। विद्यार्थी अभिभूत होकर व्याख्यान में संलग्न रहे । भविष्य भेंट कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री जयपाल ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग सुश्री योगिता भटनागर, सिविल सर्जन महेंद्र पाटील, डॉ मनीष यादव एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विमल श्रीवास्तव एवं अन्य जिला अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन किया।

Related Post