नीमच। जिले के मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के गांव भदवा–लसूडिया मार्ग पर शुक्रवार के दरमियान उसे समय अफरा तफरी मच गई जब दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई भदवा और लसूडिया के बीच सड़क मार्ग पर दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई प्रथक दर्शीय अनुसार हादसे में कंवरलाल रावत (निवासी भदाना) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बरथुन निवासी बंजारा समाज का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मनासा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।