नीमच। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के निदेशक धर्मेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक आदर्श और सफल मानव बनने के लिए शक्ति और बुद्धि दोनों का संतुलन आवश्यक है,
जैसा कि हमें श्री हनुमान जी से प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हमें एकाग्रता, निष्ठा और समर्पण का संदेश देता है।” इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।