जावद में निःशुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 31 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ।

Neemuch headlines March 25, 2026, 6:31 pm Technology

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिले में नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद में मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। संकल्प से समाधान अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद में शिविर आयोजित किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता भारती ओर नेत्र सहायक दिलीप चंदेल ने सेवाएं प्रदान की।

शिविर में कुल 31 मरीजों ने पंजीयन करवाया, जिसमें से 5 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार को आयोजित इस नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद की जांच के निःशल्क शिविर में मोतियाबिंद के 5 एवं 26 अन्य नेत्र रोगियों की जांच कर निःशुल्क औषाधियां वितरित की गई।

Related Post