Latest News

कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल

निर्मल मूंदड़ा March 24, 2026, 5:50 pm Technology

रतनगढ़ । आमतौर पर पुलिस की छवि आम जनता में पूरी तरह से नकारात्मक बनी हुई रहती है। लेकिन रतनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में आज एक ऐसा वाकया घटित हुआ जिसमें पुलिस ने मानवियता का परिचय देते हुए दूर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को न केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पर पहुंचाया बल्कि स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ चिकित्सक प्रांकुर यादव द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात भी एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नीमच रैफर किए जाने तक पूरी मुस्तेदी के साथ डटे रहे।

विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम ग्राम उमर के पास कुछ देर पहले रात्रि मे एक मोटरसाइकिल सवार सरवानिया मसानी निवासी युवक रामनारायण पिता रामपाल धाकड़ एवं हुंडई एक्सेंट कार क्रमांक एमपी 47 CA 3522 कार चालक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें मोटरसाइकिल सवार का एक पैर एक्सीडेंट मे पूरी तरह से टूट कर अलग हो गया। इसी दौरान किसी इवेंट के लिए जा रही डायल 112 में बैठे रतनगढ़ थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक मनीष पाटीदार ने जब यह देखा तो तुरंत चालक देवेंद्र सोलंकी की सहायता से घायल युवक को 112 गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, एवं प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस से नीमच जिला चिकित्सालय के लिए रैफर होने तक वहीं रुके रहे।

Related Post