चीताखेड़ा । आवरी माताजी मंदिर पर मेला समिति द्वारा आयोजित 20 वें नौ दिवसीय भव्य मेले में स्थानीय सरस्वती व नेहा हाई स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने रविवार को रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 40 कार्यक्रमों की शानदार रंग बिरंगे परिधानों में सजे विद्यालय के 50 छोटे-छोटे नन्ने मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिनय संवाद और लोक लुभावन देश भक्ति, धार्मिक व शिक्षाप्रद नाटक एवं शिव तांडव नृत्य, पैरोडी, व देशभक्ति, राजस्थानी पारंपरिक फिल्मी गीतों पर एकल एवं सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी, जिन्हें अभिभावकों एवं गांव के सैकड़ों दर्शकों ने बेहद सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों से उत्साहित होकर दर्शकों ने नगदी राशि से पुरुस्कृत किया। स्कूली बच्चों ने मोबाइल के दुष्परिणामों पर युवा , जवान, वृद्ध महिला-पुरुष को शिक्षाप्रद संदेश देने के लिए शानदार गीत की प्रस्तुति के माध्यम से बेहतरीन संदेश दिया, जो अभिभावकों के दिलों को छू लिया।
सांस्कृतिक रंग मंच पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों पर कभी देशभक्ति तो कभी धार्मिक तो कभी करुणामय वातावरण निर्मित कर देते थे। आवरी माताजी मेले में कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर साक्षी माली, महिमा प्रजापत, सुहाना नाथ ने गणेश वंदना.. देवा हो देवा गणपति देवा........., गीत पर शानदार प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का कलश रखा। इसी के साथ नर्सरी के यूकेजी, एलकेजी मासूम बच्चों गुंजन, गिरजा, रुचि ने .....मुझे इस दुनिया में लाया ओ मात पिता तुम्हें वंदन मुझे बोलना, चलना सिखाया........ गीतों पर ग्रुप द्वारा बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शकों को भावुक कर दिया और इस प्रस्तुति पर खूब तालियां व नगद पुरस्कार बटोरें। राजस्थानी देश भक्ति गीत जिस देश में गंगा रहता है.......गीत पर छात्राओं ने शानदार नृत्य आकर्षण पोजीसन में साझेदारी की प्रस्तुति पर उपस्थित ग्रामीणों को तालियां बजाने पर मजबूर कर खूब दांत बटोरी। देशभक्ति, धार्मिक एवं राजस्थानी, फिल्मी गीतों पर छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दिव्यांश प्रजापत, साक्षी ग्रुप ने ऊंचे पहाड़ों से नीचे उतर आवो मां........ गीत पर ग्रुप डांस छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी टीम के साथ मंच पर तीन रंग-रंगी वेशभूषा में बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति पर दर्शकों द्वारा शानदार तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। एक से बढ़कर एक ऐसी प्रस्तुति दी की कोई भी किसी से कम नहीं पड़ रहा था। किसी ने नगदी तो किसी ने तालियां तो किसी ने खूब वाहवाही, दाद बटोरी। जिन बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति प्रस्तुत की उन सभी बच्चों को मेला समिति ने 5 हजार रुपए नगदी पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम सांस्कृतिक मंच पर आमंत्रित अतिथि बमोरा सरपंच चंद्र शेखर पाटीदार, सचिव अशोक जैन, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता लबाना, नवीन पाटीदार, सरपंच अंबालाल मीणा, सरपंच कन्हैयालाल मेघवाल, उप-सरपंच विकास प्रजापत, नरेश अहिर, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर लाल रावत, सचिव सुशील शर्मा द्वारा मंच पर आवरी माताजी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके सरपंच प्रतिनिधि मनोहर लाल रावत ने मंदिर और मेला समिति की सराहना करते हुए कहा कि यहां लगातार मंदिर का विकास कार्य और मेला प्रगति पर अपना वर्चस्व स्थापित बकायदा कायम है। मैं बचपन से मेले में आ रहा हूं।
मेला समिति के पदाधिकारीयों ने सरस्वती व नेहा हाई स्कूल के संस्थापक विनोद सगरावत एवं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन द्वारा संचालित किया गया। आज मेले में मंच पर आर. जे. 35 कामेडी किंग द्वारा कामेडी की जाएगी आवरी माताजी मेले के 20 वें मेला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक एवं फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, मोबाइल पर कामेडी किंग शौकिन कीर, कामेडी किंग यश बैरागी, कामेडी किंग सुमित कीर, कामेडी किंग अभिषेक मेनारिया, एंकर कृष्णा बालेचा की मशहूर टीम द्वारा आज दिवस 24 मार्च 2026 मंगलवार को रात्रि 8:30 बजे कामेडी एवं भजनों की प्रस्तुत दी जाएगी। मेला समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें।