Latest News

सरवानिया महाराज की वैष्णो देवी माँ ऐवरा माता को आज भक्त ओढाऐगे 51 फीट लंबी चुनर

अनिल लक्षकार March 22, 2026, 12:54 pm Technology

सरवानियां महाराज। नगर मे आज 22 मार्च रविवार चैत्र सुदी कृष्ण पक्ष चतुर्थी को भव्य चुनर यात्रा निकालकर क्षेत्र में प्रसिद्ध अति प्राचीन माँ ऐवरा माता को इक्यावन फीट लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। माँ के प्रति भक्तों की आस्था दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, यहाँ आये दिन लकवा जैसे रोगों के साथ साथ अन्य रोगी भी माँ की कृपा और चमत्कार से तुरंत ठीक हो रहे है।

यह मंदीर अति प्राचीन हो कर नगर के हृदय स्थल में स्थित है, यहाँ आने वाला हर भक्त अपने आप मे एक अलग ही सुकून प्राप्त करता है। विशाल चुनर यात्रा से जुड़े भक्त संजय प्रजापत, राजू सालवी ने बताया कि आज 22 मार्च साय 4 बजे के लगभग नीमच सिंगोलि रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर से भव्य विशाल चुनर यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्ग बस स्टैंड, हरिया भैरव चौक, प्राचीन शिव मंदिर, रावला चौक,

घास भैरव, सदर बाजार श्री चारभुजा नाथ, कालेश्वरी माता मन्दिर, सुथारों का मोहल्ला स्थित श्री चारभुजा मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर, ठोकरीयां भेरू चौक, मिडिल स्कूल, गोकुल दूध डेयरी, खाकर देव महाराज मन्दिर होते हुवे शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ऐवरा माता मंदिर पर पहुंचेगी। यहा पर सभी भक्तों की उपस्थिति में माँ ऐवरा माता को इक्यावन फीट लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी।

Related Post