सिंगोली मे निकली इशर- गणगौर की झेल, तीन दिन तक हर रोज निकलेगी झेल

प्रदीप जैन March 21, 2026, 8:51 pm Technology

सिंगोली। नगर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चेत्र नवरात्रि में तीज से तीन दिन लगातार इशर-गणगौर की झेल महिलाओं द्वारा धुम धाम से बेंड बाजो के साथ निकाली जाएंगी शनिवार रात नगर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित गुर्जर समाज के मंदिर से सवारी शुरु हुई जो अहिंसा पथ बापू बाजार विवेकानंद बाजार पुराना बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा नया बस स्टैंड होते हुए पुलिस थाना परिसर में बने भोलेनाथ के मंदिर पहुंची जहां महिलाओं ने भजनो की धुन पर नाचते हुए गणगौर महोत्सव का आंनद लेते हुए इशर जी ओर गणगौर माता की आरती करते हुए प्रसाद वितरण किया।

प्रसाद वितरण के पश्चात पुनः झेल गुर्जर समाज के मंदिर के लिए निकली झेल में रास्ते भर युवतियां और महिलाएं नाचते हुए चल रही थी। नगर में इशर जी ओर गणगौर माता की झेल की यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है जो आज भी कायम है।

Related Post