Latest News

चचोर में बड़े ही शान और शौकत के साथ ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया

Neemuch headlines March 21, 2026, 2:17 pm Technology

कुकड़ेश्वर। दिनाँक 21 मार्च 2026 को दुनिया के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर (मीठी ईद) मनाई जा रही है। यह पवित्र रमजान महीने के समापन और शव्वाल महीने की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे सुबह की नमाज, विशेष प्रार्थनाओं, नए कपड़े पहनने और उपहारों के आदान-प्रदान के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

यही त्यौहार आज बड़ी धूमधाम से रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चचोर में बड़े ही शान के साथ ईद उल फितर का त्योहार मुस्लिम धर्मावलंबी बड़े धूमधाम से मनाया गया। त्यौहार में चार चांद जब लग गए जब बिछड़े हुए अपने एक साथ हो गए, त्योहार जुलूस के रूप में पूरे गांव मैं गली मोहल्ले से गुजरते हुए निकला.

सभी मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह पर जाकर नमाज अदा की,, तब मौजूद हाजी सुल्तान खान पठान, काजी एजाजुद्दीन कुरैशी इकबाल पठान कल्लू भाई पठान बाबू भाई कंडक्टर सलीम भाई पठान निसार भाई मंसूरी, सभी मुस्लिम भाई मौजूद नजर आए इस मौके पर प्रशासन भी एक्टिव दिखा कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो हमेशा प्रशासन की नजर रहती है।

Related Post