अगर मालवा। शाजापुर में माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व के अवसर पर फूल-पाती कार्यक्रम के अंतर्गत ईसर-गौरा का शुभ विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्राची अटल, सचिव झलक अटल, ममता फलोद, शैफाली गगरानी, ज्योति अटल एवं उनकी कार्यकारिणी की विशेष भूमिका रही।
साथ ही मेघा गिल्डडा, कनिका अटल, मीनू सोडानी, सरिता मलानी, रक्षा लड्ढा, अंजू अटल सहित सभी सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन भव्य और यादगार बना।
समाज में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखा गया।