ईसर-पार्वती वेशभूषा,गणगौर प्रश्नावली एवं नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
रतनगढ़। अपने सुहाग की सलामति एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा अच्छे वर की कामना को लेकर प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले आस्था प्रेम एवं पारिवारिक सौहार्द के प्रतिक गणगौर पर्व पर माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा प्रतिदिन धूमधाम व हर्षो उल्लास के साथ विभिन्न प्रतियोगिताए एवं कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।जिसमें महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं माहेश्वरी समाज रतनगढ की सभी महिलाएं बढ़- चढ़कर भाग ले रही है।
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा ईसर (शिवजी) एवं पार्वती (गोरा) सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन जाट रोड पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे रखा गया।जिसमें माहेश्वरी समाज की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी उमंग व उत्साह दिखाया।कार्यक्रम का आयोजन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर गार्डन में रखा गया।इस अवसर पर समाज की तीन महिलाओं श्रीमती अनिता मंडोवरा, श्रीमति अर्चना मंडोवरा एवं श्रीमती पूजा मंडोवरा ने गोरा (पार्वति)एवं तीन महिलाओं श्रीमती अरुणा मंडोवरा, श्रीमती संगीता ईनाणी एवं श्रीमती किरण मंडोवरा ने ईसर (शिवजी) की वेशभूषा मे सजधज कर जोड़े के रुप मे प्रतियोगिता मे भाग लिया।इस दौरान महिला मंडल के द्वारा गणगौर से संबंधित प्रश्नावली प्रतियोगिता एवं ईसर पार्वती नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के पश्चात सभी महिलाओं को स्वल्पाहार कराया गया।इस अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमो में माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ अध्यक्ष श्रीमती रिंकू सोनी,सचिव श्रीमती मोनिका मंडोवरा, पूनम सोनी,अलका लढा, सपना मंडोवरा,भारती लढा,अरुणा मंडोवरा, वंदना लढा,अनिता मंडोवरा,रानी बाल्दी, सुमन मंडोवरा,पिंकी मूंदड़ा,हेमा सोनी,प्रीति मंडोवरा सहित श्रीमती पुष्पा देवी सोनी,सुमित्रा खटोड़,मधु मंडोवरा,मंजू मंडोवरा, नंदकवर मंडोवरा,सुनिता खटोड़, साधना लढा,सरिता मूंदड़ा,चन्दा देवी मूंदड़ा आदी महिलाएं उपस्थित रहे।