Latest News

नवरात्रि के पावन पर्व पर बस देवी माता की पावन धरा पर जुटेगा आस्था का सैलाब

प्रदीप जैन March 20, 2026, 8:33 am Technology

हजारों भक्तगण लेंगे माता का आशीर्वाद मेले में होगी रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

सिंगोली। क्षेत्र के आदिवासी अंचल ग्राम अंबा के नजदीक स्थित सुप्रसिद्ध और चमत्कारिक बस देवी माता जी के दरबार में निरंतर 10 वर्षों से आयोजित हो रहे और इस वर्ष 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाला नौ दिवसीय विशाल मेला भव्य और सुव्यवस्थित होगा। जिसमें आदिवासी अंचल सहित क्षेत्र के हजारों माता भक्त दर्शन लाभ लेने के लिए माता के दरबार में पहुंच कर दर्शन लाभ लेंगे बुधवार को सिंगोली तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा शिवराज सिह खींची ने मेला परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मेला समिति के सदस्यों से चर्चा की और दर्शनार्थियों और मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के दिशा निर्देश दिए।

​रंगारंग कार्यक्रमों की होगी धूम :-

​मेला समिति ने बताया कि नौ दिवसीय मेले के दौरान रात्रि में रंगमंच पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भजन संध्या और मेले में लगने वाले चकरी झूले रंग बिरंगी लाइटिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेला समापन पर मेला समिति द्वारा इनामी ड्रा खोला जाएगा जिसमें कई आकर्षक सामग्री विजेताओं को मेला समिति द्वारा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष शंकरलाल धाकड़ सचिव अनिल धाकड़, कोषाध्यक्ष पुष्पराज सिंह शक्तावत अंबा, पूर्व अध्यक्ष लाभचंद धाकड़ एवं कई गणमान्य नागरिक और समिति सदस्य उपस्थित थे।

Related Post