Latest News

सांदीपनि स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में खेल प्रेमी, हाथों में तख्तियां लेकर किया उग्र प्रदर्शन, गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे

अनिल लक्षकार March 20, 2026, 8:31 am Technology

सरवानिया महाराज। नगर के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर नगर परिषद द्वारा हाट मैदान के नाम से आवंटित भूमि पर भूखंड आवंटन किए जाने के विरोध में पूर्व नियोजित दिनाक 19/03/2026 गुरुवार शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 01 मे स्थित सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से खेल प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन प्रारंभ किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्कूल भूमि बचाओ’ के नारे लगाए और नगर में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः स्कूल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई

 इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर की सभी दुकानों से चंदा एकत्रित कर मैदान को बचाने का संकल्प भी लिया, बताया जा रहा है कि इस मैदान को लेकर लंबे समय से विरोध जारी है। इससे पहले भी खिलाड़ियों द्वारा कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की जा चुकी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है, यदि यहां भूखंड आवंटन किया गया, तो बच्चों के खेलने की जगह समाप्त हो जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, खिलाड़ियों ने इस निर्णय को जनहित के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महेश राठौर, विशाल जाट, देवकिशन मीणा, राजूलाल भोई, जगदीश राठौर, सुरेश जाट, लक्ष्मीनारायण पाल, दिनेश वेध, महेश दायमा, जिगरु, अजय चौराहा, डमरूलाल पाल, पूरणमल, राहुल सहित नगर के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

इनका कहना :-

इस विद्यालय के खेल मैदान पर नगर परिषद की आवंटित भूमि होने तथा भूखंड नीलामी के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। यदि वास्तव में इसको लेकर विरोध हो रहा है, तो मामले का उचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

-राकेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, सरवानिया महाराज। खिलाड़ियों को भ्रमित किया जा रहा है, मे सरवानिया महाराज की जनता को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने सच का साथ दिया, नगर की जनता विकास के साथ है। बहुत जल्द नगर में खिलाड़ियों के लिए एक नया भव्य खेल मैदान तैयार किया जाएगा।

-रूपेंद्र जैन, नगर परिषद अध्यक्ष, सरवानिया महाराज।

Related Post