नीमच। मध्य प्रदेश जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत "जल शक्ति से नया भक्ति" अभियान का शुभारंभ दिनाँक 19 मार्च 2026 को हिंदू नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर बघाना शिव मंदिर में नवांकुर संस्था "जयश्री आरोग्य जनकल्याण समिति" द्वारा श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती किरण, श्रीमती भानुमति परिहार, श्रीमती रानू सोलंकी, श्रीमती मीणा की उपस्थिति में मंदिर में कंकू तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष पर स्वस्थ स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देकर तुलसी माता का दीपक लगाकर पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
आपको बता दे की उक्त अभियान का प्रथम चरण 19 मार्च से शुरू हुआ है और यह अभियान 27 मार्च तक अनवरत चलता रहेगा। जिमसें गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रम निर्धारित किये जायेंगे।