Latest News

चैत्र नवरात्रि को लेकर सजा मोड़ी माता का दरबार, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल।

Neemuch headlines March 19, 2026, 5:20 pm Technology

जावद । स्थित ग्राम मोड़ी के प्राचीन मोड़ी माताजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर विशेष भव्य सजावट, आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों के श्रृंगार से मंदिर को अद्भुत तरह सजाया गया है।

परमार कालीन इस मंदिर में जनसहयोग से विशेष साज-सज्जा की जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन और रात्रि जागरण के लिए जुटते हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने बताया की नवरात्रि में मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों से सजाया गया ओर माताजी की अनादि काल की मूर्ति का नित्य विशेष श्रृंगार, नित्य महाआरती और गर्भगृह की भव्य सजावट मुख्य केंद्र होते हैं। बतादें की मान्यता के कारण यहां नवरात्रि में नीमच और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मनोकामना पूरी करने आते हैं और रात में मंदिर परिसर में ठहरते हैं।

यह परमार कालीन मंदिर आरोग्य तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके पास एक सुंदर प्राचीन बावड़ी भी स्थित है। वही एसडीएम की निगरानी में प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं।

Related Post