जयश्री आरोग्य जन कल्याण समिति और वैश्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नीम रस का वितरण

Neemuch headlines March 19, 2026, 2:40 pm Technology

नीमच। विक्रम संवत परिवर्तन एवं हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर एवं चेटीचंड गुड़ी पड़वा को लेकर जयश्री आरोग्य जन कल्याण समिति और वैश्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में नीमच के स्थानीय बोहरा गली के सामने निःशुल्क नीम रस का वितरण किया गया।

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी लगभग 300 से अधिक लोगों को नीम रस का वितरण कर तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सुबह 6 बजे से शुरू हुए आयोजन में लगभग 300 से अधिक लोगो ने नीम रस को पिया यह कार्यक्रम लगभग 9.30 बजे तक चला।

इस दौरान समाजसेवी जम्बू कुमार जैन, गोविंद पोरवाल, हरिवल्लभ मुच्छाल, संतोष चोपड़ा, वासुदेव गर्ग, मनोहर सिंह लोढ़ा, संतोष खंडेलवाल, शिव महेश्वरी, दिलीप चौधरी, अनीता समदानी, गर्ग टीना गेहलोत, मुकेश बागड़ी, राजवीर सिंह गेहलोत सहित कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Related Post