Latest News

राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में रासेयो इकाई शासकीय रा. वि. महाविद्यालय मनासा के स्वयंसेवकों का चयन, किया जिले का प्रतिनिधित्व

Neemuch headlines March 17, 2026, 8:41 am Technology

मनासा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के नेतृत्व में नीमच जिले के शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। यह शिविर चित्रकूट स्थित दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता परिसर, तहसील मझगवां, जिला सतना में दिनांक 8 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर के लिए महाविद्यालय मनासा से स्वयंसेवक शिल्पा सेठिया, मनीषा मीणा एवं कुलदीप कारपेंटर का चयन हुआ। शिविर में स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता विकास, व्यक्तित्व निर्माण, टीमवर्क, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बारीवाल ने चयनित स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। महाविद्यालय परिवार ने चयनित स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में करेंगे।

Related Post