Latest News

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की सिंगोली में कार्यवाही आकस्मिक निरीक्षण कर लिये 9 नमूने

Neemuch headlines March 17, 2026, 8:37 am Technology

नीमच। दिनांक 16 मार्च 2026 को नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मप्र एवं कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर नीमच के निर्देश पर एवं डॉ दिनेश प्रसाद, अभिहित अधिकारी नीमच के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टिम द्वारा सिंगोली स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत किया गया।

विवरण निम्न है :-

आदिनाथ ट्रेडर्स सिंगोली जिला नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ इंडाना घी, हरियाणा घी, भोग विनायक घी, श्रीपाल घी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए। एवं नीमच रोड़ सिंगोली स्थित शिव शक्ति मार्ट किराना बाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ मधु घी, मसूर दाल, चना दाल, चवला, हरामुंग के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। लिए गए समस्त नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह इस भोपाल जांच हेतु भेजें। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य प्रतिष्ठानों के आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई।

Related Post