Latest News

वस्त्र व्यवसायी कल्याण संघ, नीमच का होली मिलन समारोह एवं द्विवार्षिक निर्वाचन संपन्न

मुकेश पार्टनर March 17, 2026, 8:35 am Technology

नीमच। दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को गोदाम बालाजी परिसर में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में सर्वसम्मति से शैलेंद्र तोलानी (सूरत टेक्सटाइल) को अध्यक्ष वैभव पारीक (गायत्री वस्त्रालय) को सचिव, तथा दीपक शर्मा (दिव्या टेक्सटाइल) को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। संस्था की इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में महेश गोयल (फैशन कटपीस) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

पूरे कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक जिनेंद्र डोसी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मोगरा ने अपने विगत दो वर्षों के ऐतिहासिक अध्यक्षीय कार्यकाल की अनेक उपलब्धियों को साझा किया, जिसका सभी सदस्यों ने तालिया बजाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।आभार संस्था के पूर्व सचिव रहे दीपक पारवानी ने व्यक्त किया।

उक्त जानकारी संस्था के प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने दी

Related Post